जसवंतनगर: मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी कमल भाटी ने कैस्त निवासी एनीमिया पीड़ित बालिका शिखा को रक्त देने का किया वादा
मानवता की मिसाल पेश करते हुए थाना जसवंतनगर पुलिस प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस मिशन शक्ति के तहत एनीमिया पीड़ित बालिका की मदद के लिए आगे आये। ग्राम कैस्त निवासी शिखा पुत्री सज्जन लंबे समय से एनीमिया से पीड़ित है। सोशल मीडिया पर रक्त की अपील वायरल होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने परिजनों से संपर्क किया और पुलिस टीम के साथ मुलाकात की।