लोहरदगा: लोहरदगा ब्लॉक मोड़ स्थित एलआईसी सैटेलाइट कार्यालय में एजेंटों की बैठक, बच्चों के लिए नई बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई
लोहरदगा ब्लॉक मोड़ स्थित एलआईसी सैटेलाइट कार्यालय में गुरुवार को शाम 3:30 बजे नवल किशोर यूनिट की एलआईसी एजेंट्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एजेंट्स को एलआईसी की नई बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके लाभों से अवगत कराया गया। शाखा प्रबंधक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एलआईसी बच्चों के लिए कई योजनाएं चलाता है।