लोहरदगा: बरसात में बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी ज़रूरी: डॉ. अशोक कुमार ओड़ेया
बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों को लेकर किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ओड़ेया ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे आमजनों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा सामान्यतः लोगों की लापरवाही से बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाएं।