पन्ना: श्री जुगल किशोर मंदिर में नव संवत्सर मनेगा, सूर्य उपासना संग सम्राट विक्रमादित्य का होगा नाट्य मंचन
Panna, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना में आगामी 19 मार्च को नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत होगा। संस्कृति विभाग द्वारा ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर मंदिर में 'सूर्य उपासना' और सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला पंचायत CEO को नोडल अधिकारी नियुक्त कर चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं।