सहारनपुर: सहारनपुर क्लब में योग शिविर में बड़ी संख्या में निकली सकारात्मक ऊर्जा, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः 6 बजे सहारनपुर क्लब में योग शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और जिलाधिकारी तथा क्लब अध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।