मंडला: पितृपक्ष पर रपटा तट के माहिष्मती घाट में विशेष अनुष्ठान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
Mandla, Mandla | Sep 15, 2025 पितृपक्ष के अवसर पर मां नर्मदा के पावन माहिष्मती घाट में प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक विशेष अनुष्ठान कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने सोमवार को भी विधि-विधान से पितरों का तर्पण कर पुण्य अर्जन किया। घाट पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हुए। पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान किया