डीग: डीग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 70 हजार का कुख्यात अंतर्राज्यीय बदमाश सद्दाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए रेंज स्तर के टॉप-10 एवं 70 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय अपराधी सद्दाम निवासी घाटमिका को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।