मुजफ्फरनगर में स्कूल चलो अभियान के तहत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल झुग्गी-झोपड़ी बस्ती पहुंचे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा का महत्व समझाया और सभी से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि हर बच्चा आसानी से स्कूल जा सके और उसका भविष्य संवर सके।