*रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू*
रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
आज दिनांक 16 जून 2026 प्रातः को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट रतुड़ा से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि उक्त व्यक्ति लगभग 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है। SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।
रेस्क्यू के उपरांत घायल व्यक्ति को अग्रिम उपचार हेतु जिला पुलि