कासगंज: नगला चिंती के समीप अज्ञात वाहन ने शराब के ठेके के सेल्समैन को मारी टक्कर, हादसे में सेल्समैन की हुई मौत
बताया गया है कि सोनू ठेके से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर खेरिया गांव जा रहा था। अमापुर-कासगंज मार्ग पर नगला चिंती के समीप पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। और जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।