सीतापुर: शेखूपुर में पति द्वारा पेट दर्द की दवा खिलाने के बाद पत्नी की बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में पति के द्वारा पेट दर्द की दवा खिलाने के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी थी गंभीर अवस्था में पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई सन्दिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है तहकीकात भी जारी है।