शाहपुरा: सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस का अभियान, बिना हेलमेट 149 चालकों पर कार्रवाई, 56 लाइसेंस निलंबित
एएसपी यातायात अंजना तिवारी के निर्देशन में डीएसपी मालवीय चौक, गढ़ा, घमापुर और तीनों यातायात थाना प्रभारियों ने टीम बनाकर जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका और पाटन बायपास पर चेकिंग की। 27 अप्रैल को शाम 6 बजे तक बिना हेलमेट 149 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129, 194(घ) के तहत कार्रवाई कर 44,700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। 56 चालकों के लाइसेंस निलंबन के लि