हुज़ूर: देलावाड़ी घाट पर चौंहान ट्रैवल्स बस ने भोपाल के ठेकेदार को मारी टक्कर, मौत, साथी गंभीर
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर चौंहान ट्रैवल्स की बस की टक्कर में भोपाल के एक ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मृतक कमर मियां, निवासी लाऊखेड़ी, एयरपोर्ट रोड पर पेंटिंग ठेकेदारी का काम करते थे। रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक से जाते समय बस ने सामने से टक्कर मार दी|