मुज़फ्फरनगर: बुढ़ाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 लग्जरी फॉर्च्यूनर बरामद
बुढ़ाना थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1.80 करोड़ रुपये कीमत की तीन लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपी चोरी की गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।