जलालगढ़: जलालगढ़ पुलिस ने शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान पुलिस ने सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गेहूंवा निवासी सुमन कुमार और मिथिलेश कुमार को शराब के नशे में पाया गया और तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।थाना अध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।