फतुहा: नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण और प्रदूषण को लेकर 15 जून से अभियान चलाने को लेकर बाजारों में जमकर हो रही चर्चा।
Fatwah, Patna | Jun 6, 2026 फतुहा नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण और प्रदूषण को लेकर 15 जून से अभियान चलाने को लेकर बाजारों में जमकर चर्चाएं हो रही है। नगर परिषद के इस फैसले से समाजसेवी, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त किया है कि नगर परिषद द्वारा लिया गया निर्णय का अमली जामा पहनाया जाता है तो फतुहा शहर जाम मुक्त, स्वच्छ और सुंदर होगा। अतिक्रमणकारियों का मनोबल भी कमजोर हो जायेगा।