कोचस: धबछुआ से धनछुआ गांव जाने के लिए सड़क तो बनी, लेकिन पुल नहीं, बिजली के पोल के सहारे आने-जाने को मजबूर लोग
कोचस प्रखंड क्षेत्र के धबछुआ से धनछुआ गांव जाने के लिए विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण तो कराया गया है लेकिन पुल का निर्माण नहीं कराया गया है जिसके कारण बिजली के पोल के सहारे ग्रामीण एवं अन्य आने जाने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि धबछुआ गांव से धनछुआ जाने के लिए लगभग 8 से 10 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है जबकि अगर पुल का निर्माण होता तो लोगों को सहूलियत होती