मेजा रोड में पुलिस बूथ के सामने छिनैती, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
मेजा, प्रयागराज। कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन अंतर्गत मेजा रोड बाजार में पुलिस सहायता बूथ के ठीक सामने छिनैती की वारदात हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज चोरी नहीं, बल्कि पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। जब पुलिस बूथ के सामने ही अपराध हो रहा है तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे।
लोगों में मेजा रोड चौकी प्रभारी की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में पुलिस गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।
#mejanews #mejapolice #prayagrajnews