मुज़फ्फरनगर: बच्चों के झगड़े से भड़की हिंसा, दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर किया पथराव, मारपीट का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के कुटेसरा गांव में बच्चों की मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, पुलिस निगरानी बनाए हुए है।