गुना नगर: नित परीक्षार्थियों के लिए गुना रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने लगाई मेडिकल और हेल्प डेस्क मिलेगी मदद
गुना रेलवे स्टेशन पर 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए रेलवे प्रशासन ने मेडिकल और हेल्प डेस्क लगाई है। सीनियर DCM सौरभ कटारिया ने 20 जून को बताया, परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने मार्ग स्थानीय परिवहन और जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य को लेकर भी मेडिकल हेल्प डेस्क लगाकर डॉक्टर को तैनात किया है।