मौदहा: मौदहा में सपा जिलाध्यक्ष हुए हाउस अरेस्ट, दलित युवक से मिलने जा रहा था सपा का प्रतिनिधिमंडल
पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को शाम से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीस खान को उनके मौदहा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके घर के बाहर कड़ा पहरा बैठाया गया है। यह कार्रवाई तब की गई है जब प्रशासन को सूचना मिली कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव जायेगा। सपा का यह प्रतिनिधिमंडल टेढ़ा गांव में एक दलित युवक से मिलने