कालका: कालका की विश्वकर्मा कॉलोनी में आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक स्तरीय सभा का किया आयोजन, जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल पहुंचे
पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र कालका की विश्वकर्मा कॉलोनी में ब्लॉक स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। सभा में सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। विशेष कर महिलाओं ने आम आदमी पार्टी में विशेष रुचि रखते हुए भारी उपस्थिति दर्ज करवाई। महिला नेत्री ज्योति चौहान एवं उनकी संपूर्ण टीम का योगदान काबिले तारीफ रहा।