राजातालाब: मिर्जामुराद में डीजे पर डांस के विवाद में युवक पर चाकू से किया हमला, ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर
डीजे पर नाचने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खगरामपुर गांव के समीप सोमवार देर रात करीब 11 बजे शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।