सिधौली: डिंगरा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और एक घायल
जनपद के संदना थाना क्षेत्र का डिंगरा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरे का उपचार जारी है।