ऊंचाहार: बेहरामऊ गांव में असलहे के बल पर नकदी व जेवरात लूटे, विरोध करने पर अधेड़ को पीटा, हड़कंप
ऊँचाहार क्षेत्र के बेहरामऊ गाँव में गुरुवार की देर रात, एक घर में घुसकर असलहे के बल पर नकदी व जेवरात लूटने व विरोध करने पर अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गाँव की अंजू ने बताया कि, पड़ोस के तीन लोग छत के रास्ते घर में घुसे और बहन व भाभी के जेवरात व नकदी असलहे के बल पर लूट लिया और विरोध करने पर पिता भुल्लन को पीटा है।