कटघोरा: एनएच-130 पर तीन ट्रेलर और एक कार की टक्कर, कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Katghora, Korba | Apr 18, 2026 कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास तीन ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर पहले आपस में टकराए।