होशंगाबाद नगर: डोंगरवाड़ा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। उसी क्रम में रविवार को ग्राम डोंगरवाड़ा में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। संयुक्त टीम ने तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना देहात में खड़ा किया।