कुलदेवी के दरबार में चोरी, चांदी के छत्र ले उड़े बदमाश,
मिहोना/भिंड। कछवाह क्षत्रिय समाज (कुशवाह) की कुलदेवी जमवाय माता मंदिर में देर रात अज्ञात चोर माता रानी के चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाश सात फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
सुबह चोरी का पता चलते ही श्रद्धालुओं और समाजजनों में आक्रोश फैल गया। जांच के दौरान मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे घटना और संदिग्ध हो गई है।
मंदिर समिति की शिकायत पर मिहोना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।