रघुराजनगर नगरी: हनुमान नगर नई बस्ती में पति, देवर और सास ने बहू से मारपीट कर घर से निकाला, थाने में मामला दर्ज
कोलगवां की नई बस्ती में पति संतोष यादव देवर सुरेन्द्र यादव और सास पान कुमारी यादव ने बहु सुधा यादव के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया । पति संतोष ने पत्नी सुधा को कुएं में फेंकने की कोशिश का आरोप भी लगा है । जान जोखिम होने से घायल पीड़ित पत्नी सुधा यादव कोलगवां थाने जाकर शनिवार दोपहर 2 बजे पति देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।