भगवानपुर: 6 वर्षीय साइका प्रवीण मिली सुरक्षित, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने परिजनों को सौंपा
दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी मो. कमरे आलम की 6 वर्षीय पुत्री साइका प्रवीण को शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भगवानपुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान मोख्तियापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने सभी के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की।