बीना: कामायनी एक्सप्रेस में अज्ञात कारणों के चलते यात्री की हुई मौत, जीआरपी ने बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा शव
Bina, Sagar | Apr 17, 2024 मुंबई से आ रही कामायनी एक्सप्रेस में 45 वर्षीय यात्री की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान ने मृतक यात्री का शव कामायनी एक्सप्रेस से बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा। वहीं शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। यात्री की पहचान नहीं हो पाई है।