धमतरी: भेंडरवानी के सरपंच पर अवैध मुरुम खनन कराने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
कुरूद ब्लाक के ग्राम भेंडरवानी निवासी जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि गांव के सरपंच द्वारा अपनी मनमानी किया जा रहा है। बताया कि गांव में स्थित भूमि से अवैध रूप से मुरुम खनन कराया जा रहा है। जिसके लिए खनिज विभाग से कोई अनुमति नहीं लिया गया है। और ना ही रॉयल्टी ली जा रही है। जिससे शासन को भारी राजस्व की हानि हो रही है।