बीना: जनपद पंचायत कार्यालय में साधारण सभा की बैठक, समोसे पर जनपद सदस्य का फूटा गुस्सा
Bina, Sagar | Nov 21, 2025 ग्रामीण विकास की योजनाओं पर चर्चा का माहौल एकाएक गरम हो गया जब जनपद पंचायत की साधारण सभा में नाश्ते के समोसों ने ही विवाद का स्वरूप ले लिया।शुक्रवार दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों,योजनाओं की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा होनी थी और बैठक के दौरान समोसे पर जनपद सदस्य भड़क गए।