गुना: शासकीय माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में गणतंत्र दिवस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने छात्रों के साथ किया भोजन
Guna, Guna | Jan 26, 2024 गुना के बजरंगगढ़ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बच्चों को भोजन परोसकर उनके साथ भोजन किया। माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में मंत्री प्रद्युमन सिंह ने छात्रों से पढ़ाई और मध्यान भोजन के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।