गुना: पाटई में बेसहारा हालत में मिले बुजुर्ग व्यक्ति को वरदान सेवा समिति गुना के लोगों ने उपचार कराकर पहुंचाया अपना घर आश्रम
Guna, Guna | Jan 27, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के पाटई में वरदान सेवा समिति गुना के लोगों को एक बुजुर्ग व्यक्ति बेसहारा हालत में मिले। वरदान सेवा समिति गुना के प्रमोद भार्गव ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति का उपचार कराकर परिजनों की जानकारी ली गई और अपना घर आश्रम शिवपुरी भेजा गया है। बुजुर्ग व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर उनके परिजनों की तलाश की जाएगी।