गुना: हरिपुर में बच्चों से सफाई कराते कुर्सी पर बैठे शिक्षक का धूम्रपान करते वीडियो हुआ वायरल, DEO बोले-होगी कार्यवाही
Guna, Guna | Jan 26, 2024 गुना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में शिक्षक द्वारा बच्चों से ग्राउंड की सफाई कराने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शिक्षक कुर्सी पर बैठकर धूम्रपान करते हुए दिख रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने जांच कराने के बाद दोषी शिक्षक या प्राचार्य पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है।