डोलरिया: मिसरोद के शिव वेयरहाउस में किसानों के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा वायरल वीडियो में मिसरोद स्थित वेयरहाउस का बताया जा रहा है जहां गेहूं खरीदी केंद्र उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब ट्रॉली अंदर ले जाने की बात पर किसानों के बीच जमकर बवाल हो गया। मामूली बहस देखते ही देखते हाथापाई और गाली-गलौज में बदल गई। खरीदी केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बन गए।