तरबगंज: उमरी गौशाला में किसान व केयर टेकर में झड़प के साथ हुई मारपीट , मुकदमा दर्ज
उमरी में गौशाला में मारपीट का मामला सामने आया है ग्राम प्रधान समरजीत सिंह ने गुरुवार को थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है की नौसहर निवासी विपक्षीगण ने खेत में छुट्टा मवेशी चरने की बात को लेकर प्प्रार्थी के लड़के धर्मवीर सिंह को गोशाला में गाली गलौज देते मारपीट की है और गौशाला में लगे बांस बल्ली, ई रिक्शा ,इनवेटर इंजन पाइप बैटरी को तोड़ दिया है।