तरबगंज: चिवरहा में दबंगो ने पिता पुत्री की लाठी डंन्डा से की पिटाई,पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चिवरहा निवासी अनिश अली पुत्र जब्बर अली ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा की मंगलवार को समय लगभग 4:30 पर विपक्षीगण फारुख पुत्र नूर मोहम्मद ,नाजिया बानो पत्नी फारूख, शबनम बानो पुत्री नूर मोहम्मद निवासी चिवरहा ने मेरी लड़की काजल को गाली गलौज देते हुए लाठी डंन्डा से मारपीट रहे थे। अपनी पुत्री को बचाने पहुंचा तो विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए मुझे भी मारा पीटा है।