नौतनवा: नौतनवां के गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का लगाया आरोप, तहरीर देकर न्याय की मांग
नौतनवां कस्बे के गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी खैरुल्ला अली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि विदेश नौकरी दिलाने की बात पर 7 लाख रूपए दिया। लेकिन आज तक विदेश नहीं भेजा ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति से धनराशि दिलाते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।