नौतनवा: मौनी अमावस्या पर नौतनवां में नदी व घाटों पर स्नान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी व सीओ ने किया भ्रमण
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर शुक्रवार सुबह ज़िले के थाना क्षेत्र नौतनवा में नदी/ घाट पर हो रहे स्नान में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी नौतनवां सत्यप्रकाश त्रिपाठी द्वारा भ्रमण किया गया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से पूजा-अर्चना करने के लिए जागरूक भी किया गया।