लोहरदगा: सदर अस्पताल लोहरदगा में सभी हाजियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच
लोहरदगा। हज यात्रा पर जाने वाले लोहरदगा जिले के सभी हाजियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल लोहरदगा में की गई। इस दौरान हाजियों का ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य शारीरिक जांच सहित सभी आवश्यक मेडिकल जांचें निःशुल्क की गईं। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने कहा कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों का स्वास्थ्य बेहतर रहना अत्यंत आवश्यक है।