अंबिकापुर: दरिमा थाना क्षेत्र के कुबेरपुर के पास सड़क हादसे में शराब के नशे में युवक ने बुजुर्ग बाइक सवार को मारी टक्कर
हम आपको बता दे कीआज दिनांक 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4 मिली जानकारी अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबेरपुर के पास शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में तेज और लापरवाही से बाइक चला रहे एक युवक ने अंबिकापुर की ओर से आ रही एक बुजुर्ग बाइक सवार को ठोकर मार दिया।जिससे दोनों को चोट लगी।