कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। राधाचरण कुशवाहा निवासी ग्राम अगोरा ने 18 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला और कुंदी तोड़कर बक्सों में रखे सोने के कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया.