बीना: सर्वोदय चौराहा सहित सड़कों पर अतिक्रमण चरम पर, एसडीएम बोले शिकायत मिलेगी तो होगी कार्रवाई
#Jansamasya
Bina, Sagar | Sep 30, 2026 बीना शहर की सड़कें अब सड़कें नहीं, दुर्घटनाओं का बाजार बन चुकी है।सर्वोदय चौराहा हो या गांधी चौराहा, अंबेडकर तिराहा हो या महावीर चौक हर तरफ अतिक्रमण का कब्जा है और नगर पालिका... कुंभकर्णी नींद में है। क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है प्रशासनतस्वीरें खुद गवाही दे रही हैं। दुकानदारों ने तीन-शेड से आगे सड़क तक सामान फैला रखा है।