पन्ना: शाह नगर क्षेत्र का जल निगम की टीम ने किया निरीक्षण
Panna, Panna | Jun 4, 2024 तेंदुघाट डेम से शाहनगर एवं पवई क्षेत्र के करीबन 184 गांवो में शुध्द पेयजल पहुंचाने का बीड़ा सरकार द्वारा यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया था, और टेस्टिंग के उपरांत शाहनगर क्षेत्र में योजना की जल सप्लाई भी चालू है, लेकिन लंबे समय से नलो में छेड़छाड़ और टिल्लू पंप लगाने की खबरे ठेकेदार कंपनी मिल रही थी ।