दिनारा: दिनारा प्रखंड मुख्यालय पर विश्व सूत्री समिति की बैठक आयोजित, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की की गई समीक्षा
Dinara, Rohtas | Jun 15, 2026 दिनारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति की उपस्थिति में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनमें आ रही बाधाओं को दूर करना था। कई योजना पर समीक्षा की गई।