श्रीडूंगरगढ़: रामेश्वर डूडी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आडसर बास गौशाला में गायों को खिलाया गुड़
पूर्व सांसद एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष किसान केसरी स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की जयंती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आडसर बास स्थित गोपाल गौशाला पहुंचे, जहां गायों को गुड़ खिलाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हरिराम बाना ने कहा कि रामेश्वर डूडी ने अप