धमदाहा :- बलिया थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत अंतर्गत त्रिलोकीटोला वार्ड संख्या–2 में शुक्रवार की रात अज्ञात व बेखौफ पशु चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। चोरों ने अलग-अलग घरों से कुल सात भैंस चोरी कर लीं, जिससे पीड़ित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।