बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली, करमौता में 33 केवी लाइन पर होगा तकनीकी कार्य
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। 30 जुलाई 2026, गुरुवार को करमौता में 33 केवी विद्युत लाइन पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। अवाया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामविलास खरवार ने बुधवार शाम करीब 6 बजे जानकारी दी